लंका के चौराहे पर खुद लज्जा को शर्माते देखा
परंपरा के चश्मे से, संस्कृति का गला दबाते देखा
ठहर ठंड में ठिठुरते मानव को आते देखा - जाते देखा
कम कपड़ों में मल्लिका को, ऑटो के अंदर से झांकते देखा
गाँधी के नक्शे कदम पर आते देखा - जाते देखा
दर्द और सिकन के मारे, व्यथीत हृदय के माथे देखा
रोज रोज के नखड़ो से कुछ कुंठितों के हाथे देखा
लंका के चौराहे पर खुद लज्जा को शर्माते देखा
गोलगप्पे खाती हसीना देखा, कुछ माथे पसीना देखा
झुल्फों के छांव में आराम फरमाते, रोमियो का भतीजा देखा
पिज़्ज़ा बैठ कर खाते देखा, फलवाले को चिल्लाते देखा
लंका के चौराहे पर खुद लज्जा को शर्माते देखा
कुछ को यात्रा से आते देखा, अंतिम यात्रा पर जाते देखा
GST से छाई ग़रीबी को, कपड़ों के अंदर से झांकते देखा
कुछ को उठा कर लाते देखा, मरीजों को जाते देखा
लंका के चौराहे पर खुद लज्जा को शर्माते देखा
उज्ज्वल कुमार सिंह "उजाला "
हिन्दी विभाग
काशी हिन्दू विश्वविद्यालय

Comments
Post a Comment